पानीपत। शहर के वीवर्स कॉलोनी निवासी एक बिजनेसमैन की पत्नी के बैंक खाते से 37,600 रुपये धोखे से निकाल लिए गए। उसके पति एक एप के माध्यम अलग-अलग तारीखों में पैसे निकालने की शंका जताई है। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रवीण पांचाल निवासी वीवर्स कॉलोनी ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसका अपना बिजनेस है और उसकी पत्नी जागृति पांचाल घरेलू महिला है। उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इंडस्ट्रीयल एरिया में बैंक खाता है। 10 से 27 अक्तूबर को उसकी पत्नी के बैंक खाते से अलग-अलग समय में 37,600 रुपये निकाल लिए गए। जबकि उसके पास इन ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज नहीं आया। उसने इसकी जांच की तो पता चला कि एक एप के माध्यम ट्रांजेक्शन हुई है। इसमें तीन मोबाइल नंबरों का प्रयोग किया गया है। ये नंबर गुजरात के भुज निवासी एक व्यक्ति के मिले हैं। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।