फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-ग्रामीणों ने डीसी से मिलकर लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला के गांव बुआना लाखू में खेल के मैदान में सौ-सौ वर्ग गज के प्लाट काट दिए गए। अब खिलाड़ियों के पास खेलने को जगह नहीं बची है। ग्रामीण ने युवाओं के भविष्य को देखते हुए डीसी को मैदान बचाने की गुहार लगाई है। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्या के समाधान के आदेश दिए। बुआना लाखू के दर्जनों ग्रामीण शुक्रवार को लघु सचिवालय में डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे से मिले। ग्रामीण आजाद सिंह, राजबीर, जयसिंह व रामदिया ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा गांव में खेल के मैदान पर सौ-सौ वर्ग गज के प्लाट काट दिए गए हैं। ग्राम पंचायत खिलाड़ियों के भविष्य को अनदेखा कर रही है। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए किसी तरह की जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के 14 पंच भी खेल मैदान में प्लाट काटे जाने के विरोध में हैं और सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर चुके हैं। वे इस बाबत डीडीपीओ को लिखित में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें