समालखा। जीटी रोड पर गांव पट्टीकल्याणा के पास ढाबे के सामने एक कार का शीशा तोड़कर दो लैपटॉप, मॉडम व जरूरी कागजात चोरी कर लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असलम अंसारी निवासी उत्तराखंड हाल निवासी हिसार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार सुबह वह कार में अपने साथी हेमंत कुमार के साथ नोएडा से कुरुक्षेत्र जा रहा था। गांव पट्टीकल्याणा के पास स्थित एक ढाबे से खाने का सामान लेने के लिए कार जीटी रोड के किनारे खड़ी कर दी। वे दोनों कुछ देर बाद जब वापस आए तो उन्होंने देखा कि कार की ड्राइवर सीट का शीशा टूटा हुआ है तथा कार में रखे दो लैपटॉप और लैपटॉप बैग चोरी मिले। लैपटॉप बैग दो मॉडम, पैन कार्ड, विभिन्न बैंकों के डेबिट-क्रेडिट कार्ड थे। आसपास तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।