फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदें रह गईं धरी, कष्ट दूर करने नहीं आए मंत्रीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीदें रह गईं धरी, कष्ट दूर करने नहीं आए मंत्रीजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर आए फरियादियों की उम्मीदें शुक्रवार को धरी की धरी रह गईं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अपने खराब स्वास्थ्य के चलते बैठक में शामिल नहीं हो सके। इससे अधिकारियों ने तो राहत की सांस ली, मगर तमाम ऐसे फरियादी जो स्वास्थ्यमंत्री को दुखड़ा सुनाना चाहते थे, वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए। फिलहाल फरियादियों ने अधिकारियों को अपना दुखड़ा सुनाया और रो-रोकर इंसाफ मांगा।
फरियादी बोली-यहां न्याय न मिला तो दे दूंगी जान
महादेव कॉलोनी निवासी ललीता ने अपनी बेटी की बरामदगी न होने पर परिवार समेत जान तक देने की बात कही। अनीता ने कहा कि इतने बड़े दरबार में उसको न्याय नहीं मिल पाया है तो उसको और कहां पर न्याय मिल पाएगा। वहीं चांदनी बाग निवासी विनोद कुमार ने अपनी पत्नी को आत्महत्या करने के आरोपी उसके भाइयों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपी पुलिस के साथ साठगांठ कर अब उसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे रहे हैं। बैठक में आठ मरला चौक से शुगर मिल रोड किए गए अतिक्रमण का मामला भी प्रमुखता के साथ उठा। डीसी ने इसकी पैमाइश कराने के आदेश दिए। वहीं उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की और कुल 16 शिकायतों में से 10 शिकायतों का मौके पर ही निपटान कर छह शिकायतों को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया है।
विज्ञापन

मैं पुलिस से न्याय मांग रही हूं, पुलिस उल्टे मुझसे रास्ता पूछ रही है
कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहली शिकायत ललीता देवी की रही। यह शिकायत पिछली कई बैठकों की लंबित शिकायत है। उसका आरोप है कि उसकी नाबालिग लड़की का 27 जनवरी 2016 को अपहरण कर लिया गया। उसने स्वास्थ्य मंत्री के सामने पिछली बैठक में उसकी लड़की के साथ दुराचार का भी आरोप लगाया था। पुलिस की तरफ से डीएसपी मुख्यालय जगदीप दून ने कार्रवाई रिपोर्ट रखी। उन्होंने कहा कि इस मामले में अपहरण के बाद अब दुराचार का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। इसमें सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे हरशद व मुकीम को दो दिन के रिमांड के बाद तीसरे आरोपी अहसान के साथ एक बार फिर रिमांड पर लिया है। महिला ने कहा कि उसको इतने बड़े दरबार में भी न्याय नहीं मिला तो अनर्थ हो जाएगा। कहा कि, मैं पुलिस से न्याय मांग रही हूं, पुलिस उल्टे मुझसे ही रास्ता पूछ रही है। एक मां बच्चे के दो घंटे देरी से आने पर ही परेशान हो जाती है, उसकी लड़की को लापता हुए दो साल हो गए हैं। डीसी ने इस मामले में समिति के दो सदस्यों की ड्यूटी लगाई और पीड़ित परिवार के साथ आरोपियों से पूछताछ कराने का फैसला लिया।
पत्नी को आत्महत्या करने को मजबूर किया, अब उसको प्रताड़ित कर रहे
चांदनी बाग निवासी विनोद कुमार पुनिया ने शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी राज पुनिया बापौली स्थित सरकारी स्कूल में पीटीआई के पद पर कार्यरत थी। जिसने घरौंडा निवासी अशोक पुनिया व दिनेश पुनिया द्वारा तंग किए जाने के कारण 22 जून को आत्महत्या कर ली थी और आत्महत्या नोट में सभी बातों का खुलासा किया था। लेकिन एफएसएल की रिपोर्ट न आने का बहाना बनाकर दोषियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आठ मरला से शुगर मिल रोड पर कब्जा आया सामने
दिलबाग सिंह पानीपत निवासी आठ मरला ने आठ मरला से शुगर मिल तक रोड पर कब्जा करने की शिकायत पिछली बैठक में थी थी। एडीसी राजीव मेहता ने मामले की कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की। एडीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आठ मरला से चलते ही 80 फुट का है, लेकिन इससे आगे 45 फुट का रह गया है। रिकॉर्ड व धरातल के मकान नंबर में अंतर है। विभागों के पास भी रिकॉर्ड नहीं है और धरातल पर पैमाइश के दौरान कोई चिन्ह नहीं मिल पाया है। डीसी ने शिकायत को अगली बैठक के लिए पेंडिंग रख लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें