फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों से युवा खिलाड़ी जीवन सवारें : रमेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुताना की टीम ने जीती 21 हजारी कबड्डी
विज्ञापन


सनौली। गांव जलालपुर प्रथम स्कूल प्रांगण में मास्टर जोगिंद्र रावल व संदीप रावल खिलाड़ियों की याद में काली सिंह स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से चल रही तीन दिवसीय सर्कल व नेशनल स्टाइल कबड्डी खेल प्रतियोगिता का सोमवार देर शाम को समापन हो गया।
मुख्यातिथि रमेश शर्मा सरपंच, पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन डॉ. धर्मबीर शर्मा, सोनू रावल ने विजेता रही टीमों को इनाम देकर पुरस्कृत किया। जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता में 21 हजार रुपये का इनाम सुताना की टीम ने जीता। बुड़शाम की टीम द्वितीय रही। उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद इनाम दिया। सरपंच रमेश शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ आने वाला समय खेलों का है। इसमें युवा पूरा दमखम लगाए और खेलों में आगे बढ़ें। आज पंचायत भी युवाओं को आपसी भेदभावों को भूलाकर खेलों की और आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को सुबह मुख्यातिथि पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर, कंवर सिंह छौक्कर, विशिष्ट अतिथि यमुना सुधार समिति अध्यक्ष रत्न सिंह रावल, डॉ. धर्मबीर शर्मा, सरपंच रमेश कौशिक, जगदीश नंबरदार ने लड़कों को कबड्डी प्रतियोगिता का खिलाड़ियों से परिचय कराकर शुभारंभ किया। मुख्यातिथि कंवर सिंह छौक्कर खिलाड़ियों को संबोधित किया। बिजेद्र रावल, इशम सिंह, रामकुवार रावल, जगदीश नंबरदार, अशोक पटवारी, सोनू रावल नन्हेड़ा, राजपाल, नरेश, संदीप व शुगनचंद मौजूद रहे।

फोटो -41
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें