फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईटीआई में 308 ने लिया दाखिला, 620 सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
- 22 को जारी होगी तीसरी मेधा सूची, 27 तक दाखिला ले सकेंगे आवेदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दूसरे चरण की काउंसलिंग व दाखिला प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो चुकी है। बुधवार को रिक्त सीटों की सूची जारी करने के साथ विषय में संशोधन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है जो 19 अप्रैल तक खुला रहेगा। पहली दो वरीयता सूची के अनुुसार मंगलवार शाम तक प्रदेश की 372 आईटीआई में 18549 अभ्यर्थी दाखिला ले चुुके थे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 16882 अभ्यर्थियों जबकि निजी आईटीआई में 1667 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है।
प्रदेश की सभी आईटीआई में करीब 88 हजार सीटों के मुकाबले मात्र 21 प्रतिशत दाखिले हुए हैं। वहीं, जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 928 सीटों में से 308 अभ्यर्थी दाखिला ले चुके हैं जो कुुल सीटों का करीब 33 फीसदी है। राजकीय आईटीआई में अभी 620 सीटें रिक्त हैं। तीसरी मेधा सूची 22 जुलाई को जारी होगी। तीसरे चरण में अभ्यर्थी 22 से 27 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुुनिश्चित कर सकेंगे।
विज्ञापन



दूसरे चरण में हुए 90 दाखिले
आईटीआई में दाखिला लेने को लेकर दूसरे चरण में विद्यार्थियों में उत्साह में कमी आई है। दूसरे चरण में प्रदेश में 5635 जबकि राजकीय आईटीआई पानीपत में मात्र 90 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। दो चरणों में मात्र 21 प्रतिशत दाखिले होने से कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग भी चिंतित है। अब तीसरे चरण में दाखिले बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि विद्यार्थी इलेक्टि्रशियन ट्रेड में दाखिले को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, युुवा अभ्यर्थी कोपा, फिटर, मशीनिस्ट जैसी ट्रेडों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि आईटीआई में दाखिला लेने से उनमें कौशल का विकास होगा और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी।



तीसरे चरण का शेड्यूल-
-रिक्त सीटों का ब्योरा - 16 जुलाई

-ऑप्शन के रिविजन के लिए पोर्टल खुलेगा - 16 से 19 जुलाई
- मेरिट कम सीट अलॉटमेंट - 22 जुलाई

- फिजिकल दस्तावेज सत्यापन - 22 से 26 जुलाई
- फीस जमा - 22 से 27 जुलाई





पहले चरण में 218 अभ्यर्थियों ने लिया था दाखिला
पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहले चरण की काउंसलिंग में प्रदेश में 12914 आवेदकों ने दाखिला लिया था। जिले की नौ राजकीय आईटीआई में अलॉट सीटों पर 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। इसमें जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 952 सीटों में से 218 सीटों पर दाखिला हुआ था। प्रदेश में 372 आईटीआई में 65900 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 55827 आवेदन पूर्ण किए जा चुके हैं। आरक्षित श्रेणी में 46182 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन




औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तीसरे चरण में रिक्त सीटों की सूची जारी कर दी गई है। पहले दो चरणों में 308 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। मेरिट सूची व सीट अलॉटमेंट 22 जुुलाई को जारी होगी। विद्यार्थी 27 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। कुल तीन मेधा सूची जारी होंगी।

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें