फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिफाइनरी में 30 प्रतिशत श्रमिक काम पर पहुंचे

विज्ञापन
रिफाइनरी के पी-25 प्रोजेक्ट पर काम कर रहे श्रमिक। रिफानरी
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत रिफाइनरी में छह दिन से चल रहे श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद शनिवार को स्थिति में सुधार नजर आया। शनिवार को 30 फीसदी से अधिक श्रमिक काम पर लौट आए हैं। सुबह आठ बजे से पहले ही श्रमिकों ने पी-25 प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, कुछ कर्मचारी अभी श्रमिक संगठनों के साथ धरने पर जमे हुए हैं। रिफाइनरी के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति में अब सुधार है और प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया। वहीं, श्रमिक अब होली की छुट्टी पर अपने-अपने घर निकल गए। त्योहार के बाद ही पूरी क्षमता के साथ काम शुरू होगा।
बीते सोमवार को श्रमिकों ने अपनी मांगों के लिए रिफाइनरी में प्रदर्शन किया था। इसके बाद से ही श्रमिक हड़ताल कर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने ठेकेदारों और रिफाइनरी के अधिकारियों के साथ मिलकर श्रमिकों की सभी मांगों को लिखित रूप से मान लिया था।
विज्ञापन

जिसके बाद श्रमिकों ने काम पर लौटने पर अपनी सहमति दे दी थी। लेकिन वीरवार को श्रमिक सरकार मजदूरी की दर बढ़ाने की मांग पर अड़ गए और काम बंद कर दिया। कुछ श्रमिकों ने प्रशासन के साथ हुई सहमति के बाद काम शुरू कर दिया।
जिन श्रमिकों ने काम किया वह सुबह आठ बजे से पहले ही प्लांट में पहुंच गए और काम काज शुरू कर दिया। रिफाइनरी के अधिकारियों का कहना है कि 30 प्रतिशत से अधिक श्रमिक काम पर लौटे। इसके बावजूद भी अलग-अलग संगठनों के नेतृत्व में कुछ कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन अभी जारी है। ब्यूरो

रिफाइनरी के पी-25 प्रोजेक्ट पर काम कर रहे श्रमिक। रिफानरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें