सोमवार को जिले में सरकारी बैंक के कर्मचारी समेत कुल 30 कोरोना के रोगी मिले। पहली बार जिले में कोरोना के इतने रोगी एक साथ मिले हैं। इतने केस एक ही दिन में आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। डीसी ने सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सभी का उपचार शुरू करवा दिया है। जिले में अब कोरोना से संक्रमित की संख्या 291 पहुंच गई है। इनमें से 155 लोग कोरोना को मात देकर घर पहुंच चुके हैं। पिछले 5 दिन में कोरोना के नए 99 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि रविवार व सोमवा दोपहर तक 21 केस आए हैं। देर शाम को भी कुछ केस आए हैं इनको मंगलवार को डिस्कलोज किया जाएगा। सोमवार को 7 साल की बच्ची समेत 8 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे हैं।
ये मिली कोरोना पॉजिटिव
देशराज कॉलोनी के 19 वर्षीय युवक, सेक्टर 12 की 33 साल की महिला, करनाल जिला के घरौंडा के राम नगर का 42 साल के पुरुष, पानीपत की न्यू सब्जी मंडी की 50 साल महिला व 22 साल की युवती, गौशाला मंडी के 40 साल का पुरुष, 15 साल का किशोर, 38 साल का पुरुष, सेक्टर 11 का 29 साल के युवक समेत 30 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
इन्होंने कोरोना को हराया
सोमवार को पानीपत के आठ रोगी कोरोना से स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट गए है। इनमें गांव चुलकाना गांव की 7 साल की बच्ची व 28 साल की महिला, बाबरपुर मंडी की 35 साल की महिला, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी मॉडल टाउन का 38 साल का पुरुष, फ्रेंड्स कॉलोनी की 25 वर्षीय की दो युवतियों, 46 वर्षीय महिला व गांव मतलौडा की 45 वर्षीय महिला कोरोना से स्वस्थ्य हुई है। ये सभी कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं।
अनलॉक के बाद आए 228 केस
अनलॉक होने के बाद जिले में कोरोना के 228 मामले सामने आ चुके हैं। हर रोज औसतन पांच मामले सामने आ रहे हैं। जिले में अब कोरोना के 291 मामले सामने आ चुके हैं। 155 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 126 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि एक युवती समेत 7 लोग अब तक कोरोना से जंग हार चुके हैं। सोमवार को भी बच्ची समेत 8 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं।
21 केस के अलावा कुछ और भी केस आए हैं, उनको मंगलवार को डिस्कलोज करेंगे
सीएमओ डॉ वर्मा ने बताया कि पानीपत जिला में सोमवार तक 10248 सैंपल लिए गए, 9372 की रिपोर्ट नेगटिव आई, सोमवार को 230 नागरिकों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भेजे गए हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग को 406 टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार है। रविवार व सोमवार दोपहर तक 21 नए केस आए थे। शाम भी कुछ केस आए हैं। उनको मंगलवार को डिस्कलोज करेंगे।