फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जनता समाधान शिविर में पहुंचीं 30 शिकायतें

Tue, 16 Sep 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
समाधान शिविर में समस्या सुनते निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जनता समाधान शिविर में सोमवार को 30 समस्याएं पहुंचीँ। इनमें पुलिस, पेंशन, क्रीड विभाग से जुड़ी अधिक रहीं। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। पुलिस उप-अधीक्षक सतीश वत्स ने कहा कि पुलिस विभाग की ज्यादा जिम्मेदारी है जो भी शिकायतें आम नागरिक द्वारा दी जाती है उन पर शीघ्रता से अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। नूरपुर मंगला ने प्रशासन से अनुरोध किया कि नूरपुर मंगल से पसीना वाली सड़क को ठीक करवाया जाए। यशपाल ने प्रशासन से अनुरोध किया कि जिला नागरिक अस्पताल में मरीज को रेफर करने के मामले को पारदर्शिता बरती जाए। सिकंदरपुर निवासी आनंद प्रकाश ने बिजली का बिल ठीक करवाने की समस्या प्रशासन के सामने रखी। वार्ड-18 से बबलू ने फैमिली आईडी माइग्रेंट होने के कारण राशन कार्ड दोबारा चालू करवाने और अनीता रानी ने फैमिली आईडी में आय वेरीफाई करने के लिए प्रशासन से प्रार्थना की।
इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी करण बहल, डीपीओ परमिंदर कौर, मत्स्य अधिकारी मदन मोहन, खेल प्रशिक्षक सुषमा, सीडीओ सूबे सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें