फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मेयर ने सेवा पखवाड़े के लिए पार्षदों को सौंपी जिम्मेदारियां

Tue, 16 Sep 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बैठक में पार्षदों को जिम्मेदारियां बताती मेयर कोमल सैनी। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : mathura
विज्ञापन
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा शुरू होगा। इसके लिए मेयर कोमल सैनी ने सोमवार को अपने कार्यालय पर नगर परिषदों की बैठक ली और सभी को पखवाड़ा सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। मेयर ने बताया कि बैठक में सभी पार्षदों ने सेवा पखवाड़े को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े को एक व्यापक जनकल्याण अभियान के रूप में सफल बनाने के लिए समर्पण से कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए निर्देश दिए हैं कि हर जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यह सेवा पखवाड़ा न केवल प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन का उत्सव है बल्कि यह समर्पण, सेवा और सुशासन का सशक्त संकल्प भी है। 17 सितंबर को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 25 सितंबर को भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन होगा। बैठक में पार्षद अनिल बजाज, जयदीप अरोड़ा, नवल जिंदल, कमल अरोड़ा, अश्वनी संधू, बिट्टू प्रजापति, अमित नारंग, धर्मवीर कश्यप, तरुण गांधी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें