फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: करोड़ों रुपये देकर भी बिना बिजली पानी के परेशान हो रहे अंसल के 2700 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत।अंसल के 2700 परिवार बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधा को तरस रहे हैं। जिसके चलते ये लोग पिछले 25 दिनों से धरने पर बैठे हैं और इन लोगों ने 18 दिन से अपनी क्रमिक भूख हड़ताल भी जारी रखी है।
विज्ञापन

अंसल के माध्मय से एचएसवीपी को 116 करोड़ देने के बाद भी इनको बिजली नहीं मिल पाई है। अंसल को भी कई सुविधाओं के नाम पर ये बार बार लाखों रुपये जमा करवा चुके हैं। अब बिजली के लिए एक बार फिर से इन लोगों पर करोड़ों रुपये का भार पड़ने वाला है। अब तक नेता और अधिकारी इनकी समस्याओं का समाधान नहीं करवा पाए हैं। अब मुख्यमंत्री से मुलाकात ही इन लोगों के सामने एकमात्र विकल्प है।
लोगों की समस्या को ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने विधानसभा में भी जोर शोर से उठाया था। बार बार लोगों की बात बिजली निगम और एचएसवीपी के अधिकारियों के सामने भी रख रहे हैं। अंसल के लोगों का कहना है कि मंगलवार को भी ग्रामीण विधायक ने चंडीगढ़ में छह घंटे तक एचएसवीपी और बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत की लेकिन समाधान नहीं हो सका। अब वे सोमवार-मंगलवार को सीएम से मिलने पर विचार कर रहे हैं। जिसमें विधायक, अधिकारी और एचएएसवीपी-बिजली निगम के अधिकारी भी शामिल होंगे। ताकि सीएम को स्पष्ट तौर पर स्थिति का पता चल सके। रविवार तक सांसद के भी वापस आने की संभावना बनी है। उनसे भी रविवार को अंसल के लोग मिल सकते हैं।
विज्ञापन

कागज तक नहीं देखते अधिकारी, हम गलत हैं तो स्वीकार करेंगे:
अंसल के लोगों ने कहा कि अब तक किसी भी अधिकारी ने उनके कागजात तक नहीं देखे हैं। सिर्फ तानाशाही के फरमान सुनाए हैं। अगर उनके दस्तावेज सही नहीं है और अंसल के लोग गलत हैं तो अधिकारी इनको स्पष्ट करेंँ। वे अपनी गलती स्वीकार करेंगे। वरना जो अपने हक की लड़ाई वे लड़ रहे हैं, वह जारी रहेगी। पहले अंसल के माध्यम से सरकार को ईडीसी के तौर पर 116 करोड़ दिए। अंसल को सुविधाओं के नाम पर अलग से करोड़ों रुपये दिए अब नया पावर हाउस लगवाने के नाम पर फिर से करोड़ो देना इंसाफ की बात नहीं है। अंसल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले धरना दे रहे लोगों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को भूख हड़ताल में बलवान सिंह जागलान, मास्टर अर्जुन, मुकेश रेलहन, शांति सरूप गांधी और संत लाल सोढ़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें