फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला के थैले से निकाले 26 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड स्थित स्थित एक बैंक में महिला के थैले से एक चोर ने हजारों की नगदी निकाल ली। पुलिस को सरबती देवी निवासी पड़ाव मोहल्ला ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ स्टेट बैंक से पैसे निकालने के लिए गई थी। उसने खाते से 26 हजार रुपये निकलवाए और थैले में डाल लिए। इस दौरान एक लड़का भी उनके पीछे खड़ा था। जैसे ही वह बैंक से बाहर आई तो लड़का भी उसके पीछे-पीछे बाहर आ गया। कुछ देर बाद थैला देखा तो उसमें रुपये नहीं थे। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त लड़के ने ही उसके थैले से पैसे निकाले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें