फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेंट्रल स्टोर में 96 लाख के घोटाले में जेई और सुरक्षा अधिकारी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम के गोहाना रोड स्थित कार्यालय के सेंट्रल स्टोर से करीब 96 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। निगम के जेई और सुरक्षा अधिकारी ने मिलीभगत से लाखों रुपये की केबल और स्क्रैप को गायब कर दिया। बिजली निगम के उच्चाधिकारियों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसकी जांच के लिए एक उच्च स्तर की कमेटी गठित की। कमेटी ने स्टोर के सामान की जांच की तो इसमें तत्कालीन जेई सुनील शर्मा और सुरक्षा अधिकारी महिपाल नाम सामने आया। उच्च स्तरीय कमेटी के जांच के बाद निगम अधिकारियों ने स्टोर के तत्कालीन जेई और सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। एक्सईएन ने तुंरत प्रभाव से 14 मई को पुलिस को पत्राचार कर एफआईआर दर्ज करने के लिए अनुशंसा की। जिस पर पुलिस ने अब एक जुलाई को मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है इस गोलमाल में शामिल जेई फिलहाल पानीपत के थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत हैं जबकि सुरक्षा अधिकारी महिपाल करीब दो साल पहले रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों के अनुसार बिजली निगम के सेंट्रल स्टोर में बिजली के ट्रांसफार्मर से लेकर हर प्रकार की केबल का स्टॉक और स्क्रैप डाला जाता है। यहां एचटी एबी केबल से लेकर एसीएसआर कंडक्टर समेत अन्य उपकरण पड़े रहते हैं। ये घोटाला जून 2021 से पहले हुआ। अधिकारियों को स्टोर से सामान कम होने की भनक लगी। जिस पर बिजली निगम के धूलकोट के एसई नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की। इस कमेटी में कई अन्य अधिकारी भी शामिल किए गए। कमेटी ने शुरु से लेकर अब तक के पूरे रिकॉर्ड का अवलोकन किया और मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी। जिसमें निगम के स्टोर से 95.77 लाख की एचटी एबी केबल और एसीएसआर समेत सात आइटम का स्क्रैप कम मिला। जांच अधिकारियों ने इसकी ऑनलाइन रिपोर्ट सितंबर 2021 में निगम के एमडी को सौंपी गई।



इस तरह चली निगम की जांच

कम मिले सामान और दोषी लोगों की जांच पड़ताल के लिए निगम ने फिर से एक कमेटी का गठन किया। इसमें एसई धूलकोट के साथ एक्सईएन स्टोर रोहतक को शामिल किया। वहीं, पानीपत स्टोर एक्सईएन के साथ ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कम सामान और धरातल पर मौजूद सामान का निरीक्षण किया। जिसमें पूरा मामला साफ हो गया। अधिकारियों ने जांच पड़ताल की तो 16 केवीए के नए ट्रांसफार्मर से लेकर एक्सपीएलई केबल, एलटी एबी केबल, एचटी एबी केबल, 11 केवी एआई केबल, 11 केवी यूजी केबल, एआई केबल का स्क्रैप गायब मिला।
विज्ञापन




वर्जन:



बिजली निगम के एक्सईएन सेंट्रल स्टोर की ओर से शिकायत मिली थी। उसके आधार पर जांच पड़ताल कर मामला दर्ज किया गया है। स्टोर का रिकॉर्ड तलब किया गया है। इसमें आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गौरव कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस मॉडल टाउन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें