पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया जारी है। शहर के साथ लगते गांव सिवाह स्थित चौ. देवीलाल मेमोरियल कन्या महाविद्यालय में भी पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय में कला और वाणिज्य संकाय के दो पाठ्यक्रमों के लिए 240 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। महाविद्यालय में दाखिले के लिए छात्राओं द्वारा करीब 125 पंजीकरण करवाए जा चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया 09 जून तक जारी रहेगी। कॉलेज में स्थापित किए गए हेल्प-डेस्क से पाठ्यक्रम व फीस आदि बारे विद्यार्थियों की मदद की जा रही है।
कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि कॉलेज में उच्च शिक्षित स्टाफ के अलावा स्मार्ट क्लासरूम, लैब, बस सुविधा, सेमिनार हॉल, एनएसएस यूनिट, खेल जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
कॉलेज में स्नातक सीटों की स्थिति-
कोर्स सीटें
बीए सेल्फ फाइनेंस 120
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 120
कुल- 240
वर्जन-
चौ. देवीलाल मेमोरियल कन्या महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में कला व वाणिज्य संकाय के पाठ्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसका ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं व लड़कियों को पूरा फायदा मिल रहा है। छात्राओं को पूर्णत: सुरक्षित और अनुशासित वातावरण प्रदान किया जा रहा है। कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में 240 सीटों पर दाखिला किया जाएगा।
- डॉ. सुमनलता, प्राचार्या, चौ. देवीलाल कन्या महाविद्यालय, सिवाह।