फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 24 ट्रेनें देरी से पहुंचीं, रेलवे स्टेशन पर ठिठुरते रहे यात्री

Tue, 03 Feb 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनों के कई घंटे की देरी से आने से यात्रियों को ठंड में रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनें देरी से आई। इससे यात्री स्टेशन पर ठिठुरते रहे
विज्ञापन

यात्री संजीव और राजेश ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते हुए काफी समय हो गया है। उनकी ट्रेन ढाई घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है।
ये ट्रेनें आई देरी से : ऊंचाहार एक्सप्रेस साढे चार घंटे, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढे चार घंटे और आम्रपाली सवा चार घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू ढाई घंटे, दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा और सचखंड एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई। दिल्ली पानीपत एमईएमयू ढाई घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा दो घंटे और कालका शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। नेताजी एक्सप्रेस आधा घंटा, झेलम एक्सप्रेस 50 मिनट और जम्मू तवी एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई। जम्मू मेल आधा घंटा, संबलपुर एक्सप्रेस ढाई घंटे और हिमाचल एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 2:50 घंटे, गोवा संपर्क क्रांति 54 मिनट और हीराकुंड एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस 40 मिनट, पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 50 मिनट और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू पौने दो घंटे की देरी से आई। स्वराज एक्सप्रेस ढाई घंटे, कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस पौने दो घंटे देरी से आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें