फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 24 घंटे बाद परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर भागी दुल्हन, दूल्हा लेने पहुंचा तो परिजनों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जींद के गांव शामलो निवासी एक युवक की शनिवार को पानीपत में विजय नगर स्थित भोला चौक निवासी 19 वर्षीय लड़की से शादी हुई, लेकिन दुल्हन 24 घंटे बाद ही रविवार रात फरार हो गई। युवक ने बताया कि दुल्हन ने पूरे परिवार के खाने में नशीला पदार्थ मिलाया, जिस कारण वे बेहोश हो गए। दुल्हन देर रात गहने, नकदी और फोन लेकर लेकर फरार हो गई। सोमवार को पड़ोसियों ने आकर जगाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वह सोमवार को दुल्हन को लेने पानीपत पहुंचे तो उसके भाइयों ने लाठी से हमला कर दिया।
जींद के गांव जुलाना निवासी प्रमिंद्र ने बताया कि गांव शामलो निवासी उसका दोस्त संजय है। गांव उरलाना कलां निवासी विजय से मुलाकात हुई थी। विजय का सफीदों में होटल है। विजय ने उनके सामने संजय की शादी का प्रस्ताव रखा और पानीपत के विजय नगर स्थित भोला चौक निवासी काजल उर्फ ममता से मुलाकात कराई। उसने अपनी बेटी अंजलि (19) के बारे बताया। उनका रिश्ता पक्का हो गया।
विज्ञापन

महिला ने बेटी की शादी के खर्च के नाम पर उनसे 85 हजार रुपये ले लिए। वहीं 35 हजार रुपये की शॉपिंग की। बीते शनिवार को कोर्ट मैरिज होनी थी, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण कोर्ट में शादी नहीं हो पाई। जिसके बाद मैरिज हॉल में उन्होंने संजय और अंजलि की शादी संपन्न कराई। वह दुल्हन को अपने साथ ले गए। रविवार को रस्म के अनुसार अंजलि ने खाना बनाया। आरोप है कि अंजलि ने सब्जी में नशीला पदार्थ मिला दिया। दूल्हे संजय, मां, दो बहन, चार बच्चों समेत सात लोगों को खाना खिलाया, जिसके खाते ही सभी बेहोश हो गए। सुबह पड़ोसियों ने जगाया तो उन्हें दुल्हन नहीं मिली। वह उसे लेने के लिए पानीपत आए तो अंजलि के भाइयों ने उनके साथ मारपीट की।
प्रमिंद्र ने बताया कि शनिवार को मैरिज हॉल में शादी के बाद भी उनका मन था कि कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने शादी हो। उन्होंने कहा था कि सोमवार को जज के सामने शादी करा दी जाएगी। जिसके बाद दुल्हन ने भागने का प्लान बनाया और रविवार को ही अंजलि ने पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिला दिया था। अंजलि ने पति संजय के फोन से अपने भाई को लोकेशन भेजी। वह रात दो बजे उनके घर पहुंचे और वहां से उसे लेकर निकल गए। जिसकी सीसीटीवी फुटेज उनके पास है।
पीड़ित संजय ने बताया कि वह दुल्हन को वापस लाना चाहता था, लेकिन उन्हें घर का नहीं पता था। उन्होंने बिचौलिए ढाबा संचालक विजय को पकड़ा। जिससे पता पूछा, लेकिन उसने पता बताने के लिए 30 हजार रुपये लिए। जिसके बाद वह पत्नी अंजलि के घर गए। जहां पर उसे पत्नी अंजलि नहीं मिली। उसके भाई अरुण मिला ने अंजलि को भेजने से इंकार कर दिया। उन्होंने शादी में खर्च किए रुपये लौटाने से भी मना कर दिया। उन्होंने विरोध किया तो अरुण ने उनपर पथराव किया और मारपीट की।
पति संजय ने बताया कि आरोपी उनके अलावा कई को शादी कराने के नाम पर ठग चुके है। उनका यह धंधा बन चुका है। वह ग्राहक को ढूंढते है, उससे शादी के नाम पर रुपये लेते है और नकली शादी कराकर दुल्हन को साथ भेज देते है। दुल्हन रात को ही किसी भी तरह ससुराल से भागकर आ जाती है। जब ससुराल पक्ष के लोग लेने आते है तो उनके साथ मारपीट कर डरा दिया जाता है। आरोप है कि आरोपियों ने इसी खेल में उन्हें भी फंसाया है। उन्होंने व्हाट्सएप पर अंजलि की फोटो भेजी थी और उसका धर्म हिंदु बताया था, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि वह विशेष समुदाय की लड़की थी। जिसका नाम करिश्मा था।
विज्ञापन

पीड़ित की ओर से मारपीट की शिकायत दी गई है, उपरोक्त धोखाधड़ी की जानकारी उनके संज्ञान में अभी तक नहीं आई है। पीड़ित की ओर से प्राप्त शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है। - महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें