फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऊंचाहार सहित 23 ट्रेनें देरी से आईं

विज्ञापन
ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। कोहरा से प्रभावित ट्रेनें यात्रियों को परेशान कर रही हैं। कोहरे के कारण ट्रेनें स्टेशन पर कई-कई घंटों की देरी से आ रही हैं। रविवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत 23 ट्रेनें देरी से आई। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्री सिमरन और प्रवीन ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार करते हुए काफी समय हो गया है। उनकी ट्रेन तीन घंटे की देरी से आ रही है। सर्दी में यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहता हैं। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके और ट्रेनों के इंतजार में घंटों तक का समय भी न खराब करना पड़े।
ये ट्रेनें आई देरी से : ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने बारह घंटे, शान ए पंजाब चार घंटे और सचखंड एक्सप्रेस सवा तीन घंटे की देरी से आई। जम्मू तवी एक्सप्रेस ढाई घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 2.23 घंटे और हीराकुंड एक्सप्रेस सवा तीन घंटे की देरी से आई। दिल्ली कालका एक्सप्रेस पौना घंटा, गीता जयंती एक्सप्रेस 1.25 घंटे और झेलम एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई। उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पौने दो घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू सवा दो घंटे और दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस पांच घंटे, टाटानगर एक्सप्रेस एक घंटा और हिमाचल एक्सप्रेस 1.7 घंटे की देरी से आई। आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, दिल्ली पानीपत एमईएमयू एक घंटा और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1.39 घंटे, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू सवा एक घंटा और मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से आई। सर्वोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, कालका शताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे और दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें