फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विदेश भेजने के नाम पर जींद के इलेक्ट्रीशियन व रिश्तेदारों से 22.95 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जींद के एक इलेक्ट्रीशियन व उसके रिश्तदारों से विदेश भेजने के नाम पर गुरुग्राम के एक दंपती समेत चार लोगों ने मिलकर 22.95 लाख रुपये ठग लिए। इसकी डील पानीपत में हुई थी। आरोपियों ने अमेरिका व कनाडा भेजने के नाम पर रुपये लिए, लेकिन उन्हें अर्मेनिया व दुबई भेज दिया। उसने रुपये मांगे तो आरोपियों ने मना कर दिया। मॉडल टाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जींद के डाठरथ गांव निवासी इलेक्ट्रीशियन रणबीर ने बताया कि उसके साढू पानीपत के भादड़ गांव के मुकेश ने एजेंट के माध्यम से मामा के बेटे को विदेश भेजा था। उसे भी विदेश जाने की चाह थी। उसने मुकेश को एजेंट से मिलवाने की कही। मुकेश ने जींद के ऐंचरा गांव निवासी विजेंद्र सिंह से संपर्क किया। विजेंद्र ने बताया कि गुरुग्राम के नई पालम विहार चोमा निवासी पीयूष गुप्ता का परिवार विदेश भेजने का काम करता है। इसके बाद वह मुकेश और विजेंद्र के साथ मुखीजा कॉलोनी स्थित पीयूष गुप्ता से सत्यदेव के घर मिले। उनके साथ सतपाल, सत्यवान, शमशेर भी पीयूष से मिले। उसके कहने पर उसके साढू मुकेश ने पीयूष को 5.60 लाख रुपये दिए। उसके रिश्तेदारों ने 17.35 लाख रुपये दिए। आरोपियों ने कनाडा व अमेरिका भेजने का झांसा दिया, लेकिन उन्हें अर्मेनिया व दुबई भेज दिया। भारत लौटने पर उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपियों ने देने से इंकार कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ धोखाधड़ी में पीयूष गुप्ता, उसकी पत्नी मीनू, बेटे कुशल और भाई विकास गुप्ता भी शामिल हैं।
पानीपत में एक माह में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आधा दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने हाल ही में गिरोह के दो युवकों को भी काबू किया था, लेकिन पुलिस इस जाल को फिलहाल खत्म नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर प्रकरण में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- महिपाल सिंह, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें