फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीबीए छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एपिट एसडी इंडिया कॉलेज में बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की फेयरवेल पार्टी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पूर्व परिजनों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया और स्टाफ व प्रिंसिपल पर इलाज में देरी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नूरवाला रोड स्थित ज्योति कॉलोनी निवासी नीरज शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी दीप्ति एपिट कॉलेज में बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसकी मंगलवार को फेयरवेल पार्टी थी। वह अपनी बेटी को मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे कॉलेज छोड़कर आए थे। दोपहर करीब ढाई बजे उनके पास कॉलेज से फोन आया। बताया गया कि दीप्ति की तबीयत खराब हो गई है। वह 10 मिनट में कॉलेज पहुंच गए। वह दीप्ति को बाइक पर लेकर चलने लगे तो कॉलेज स्टाफ ने कॉलेज की गाड़ी में लेकर जाने को कहा। उन्होंने गाड़ी लाने में आधा घंटा लगा दिया। वह दीप्ति को लेकर एक अस्पताल में पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। आरोप है कि कॉलेज स्टाफ ने समय रहते बेटी को अस्पताल नहीं पहुंचाया। इससे उसकी जान चली गई। कॉलेज के पास न कोई डॉक्टर टीम है और न ही प्राथमिक उपचार की व्यवस्था। मैनेजमेंट के हेड ऑफ डिपार्टमेंट मदन लाल ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि पांच मिनट में गाड़ी मुहैया करा दी गई थी। संस्थान पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें