फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली चोरी करते पकड़े 22 लोग, इनमें पांच के मीटर मिले धीमे, लगाया 5.14 लाख जुर्माना

Sat, 17 Jan 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बिजली मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम ने शुक्रवार को इसराना और मतलौडा सब डिवीजन में चोरी पकड़ो अभियान चलाया। निगम की टीमों ने दोनों सब डिवीजन में बिजली चोरी के 22 मामले पकड़े। इनमें से पांच लोगों ने अपने मीटर धीमे करा रखे थे। बिजली निगम ने बिजली चोरों पर 5.14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम का मोटा जुर्माना पाकर बिजली चोरों को कड़ाके की सर्दी में भी पसीना आ गया। कुछ लोगों ने सिफारिशी फोन भी कराए लेकिन उनके फोन काम नहीं आए।
विज्ञापन

बिजली निगम की टीमों ने शुक्रवार को दोनों डिवीजन में कार्रवाई की। 12 टीमों ने इसराना व मतलौडा में 22 बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को पकड़ा। बिजली निगम अधिकारियों ने इनमें से पांच उपभोक्ताओं के बिजली मीटर की गति कम करने के मामले में पकड़ा है। बाकी 17 बिजली चाेरी करने वाले उपभोक्ताओं ने खुले तार व केबल काटकर कुंडी लगा रखी थी। बिजली निगम अधिकारियों द्वारा बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 5.14 लाख रुपये जुर्माना लगाया है, साथ ही उन्हें आगे से ऐसा न करने के लिए भी चेताया गया है। उन्होंने अन्य उपभोक्ताओं से भी अपील की कि कोई भी उपभोक्ता बिजली चोरी न करे। इससे आपका बिजली कनेक्शन बंद हो सकता है।

बिजली निगम चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को 12 टीमें छापेमारी में लगी थी। सब अर्बन डिवीजन से छह, इसराना सब डिवीजन से सात और मतलौडा सब डिवीजन से नौ उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इनमें से पांच के मीटर स्लो मिले हैं। इन उपभोक्ताओं पर 5.14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, साथ ही स्लो मीटर की लैब में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिजली निगम सब अर्बन डिविजन एक्सईएन आदित्य कुंडू, एक्सईएन, सब अर्बन डिवीजन, पानीपत।

बिजली मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें