फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में उठान ना होने लगाएं जा रहे गेहूं की बोरियों के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली अनाज मंडी में गेहूं की बोरियों का उठान न होने से मंडी में बोरियों के ढेर लग गए है। मंडी आढ़तियों को अब गेहूं को मंडी के साथ लगते खेतों में कच्चे में उतारना पड़ रहा है। मंडी आढ़ती जोगीराम व अशोक कुमार का कहना है कि सवा दो एकड़ जगह में बनी छोटी मंडी सनौली में गेहूं की बोरियों का उठान न होने से अनाज मंडी पूरी तरह से भर चुकी है। जिस पर गेहूं को सड़क़ पर या कच्चे में डाल कर तोलना पड़ रहा है। मंडी मे एक सप्ताह से पड़ी गेहूं की बोरियों में दीमक लगने लगी है। खरीद एजेंसी ने गेहूं उठान का कार्य अभी तक शुरू नहीं किया है । इस बारे में मार्केट कमेटी के सचिव संजीव कुमार का कहना है कि गेहूं का उठान ओर तेज कराया जाएगा । गेहूं खरीद एजेंसी को आढ़तियों की समस्या हल करने के लिए कहा गया है। जल्द ही उनकी समस्या का हल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें