मालिकाना हक के लिए कॉलोनी वासी कल करेंगे महापंचायत
पानीपत। राजीव कॉलोनी, चावला कॉलोनी व सैनी कॉलोनी के 2200 परिवार करीब तीस वर्षों से अपने मालिकाना हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन हर बार आश्वासन मिलता है और रजिस्ट्री नहीं हो पाती। कॉलोनी वासियों द्वारा मांग की जा रही है कि 2001 के कलेक्टर रेट के हिसाब से रेट दिए जाए लेकिन इस बारे में सहमति नहीं बन पा रही है। इसी विषय पर कॉलोनी वासी तीन मार्च को हरिओम धर्मशाला में महापंचायत करेंगे। राजीव कॉलोनी सुधार समिति अध्यक्ष राजीव ढ़ींगरा ने कहा कि कॉलोनी वासी चाहते हैं कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए। आचार संहिता लगने से पहले वो ही इस मामले में कोई न कोई फैसला आना चाहिए। कॉलोनी के सभी लोगों को यह मैसेज भेज दिया गया है। सभी कॉलोनी वासी राशन कार्ड की कॉपी, मकान ख़रीदा हुए स्टांप पेपर की कॉपी, अपने घर के बाहर लिखा हुआ मकान नंबर और एक मोबाइल नंबर साथ लेकर इकट्ठा होंगे और प्रशासन के सामने सभी सबूत रखेंगे।