नगर निगम मेयर ने किया वार्ड 17 की सफाई व्यवस्था का जायजा
पानीपत। नगर निगम मेयर ने वार्ड 17 में लोगों की समस्या सुनने और गंदगी का जायजा लेने पहुंची। वहां लोगों ने खाली प्लाट के अंदर गोबर के ढ़ेर लगा रखे थे जिसकी वजह से सारे नाले बंद थे। नाले बंद होने की वजह से वह सभी ओवरफ्लो चल रहे थे और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था। वार्ड में चारों तरफ गंदगी का माहौल था। कॉलोनी में सफाई ना होने की वजह से मच्छर और मक्खी पैदा रहे है, जिसके कारण वार्ड के हर निवासी में बीमारियां फैलने का डर है। नगर निगम मेयर अवनीत कौर ने बताया कि वार्ड 17 के अंदर कम से कम भी 18-19 डेरियां है जिसके कारण वहां के नाले हर समय ब्लॉक रहते है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि डेरियों के मालिकों ने डेरी की सभी भैंसों को सड़क पर बांधकर रखते है, जिसके कारण लोगों को आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है। मेयर ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही वार्ड की सभी डेरियों को वार्ड से बाहर निकाला जाएगा जिसके बाद लोगों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।