फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाईट कॉलेज में मनाया बालिका दिवस व बालिका सम्मान समारोह, नया महिला हेल्प लाइन नंबर किया लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज में मनाया बालिका दिवस व बालिका सम्मान समारोह, नया महिला हेल्प लाइन नंबर किया जारी
विज्ञापन

समालखा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पाईट कॉलेज में बालिका दिवस व बालिका सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। कविता जैन ने कार्यक्रम में पोक्सो एक्ट का कैलेंडर और बुकलेट के विमोचन के साथ महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की भी शुरुआत की। इस हेल्पलाइन पर बात करके उन्होंने इसकी शुरूआत की। इससे पहले पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि प्रदान कर दो मिनट का मौन भी धारण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों के लिए चलाई गई योजनाओं के माध्यम से सुखद वातावरण देने के लिए जो संकल्प लिया है उसे हम मिलकर पूरा करें। प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफलतापूर्वक चलाने के लिए हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न श्रेणियों में चार पुरस्कार मिले हैं। सरकार द्वारा बाल विवाह निषेध अधिनियम, वन स्टाप सेंटर, आपकी बेटी-हमारी बेटी, हरियाणा कन्या कोष, सुकन्या समृद्धि योजना चलाई गई है। महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 31 महिला पुलिस थाने खोले गए हैं और दुर्गा शक्ति एप और दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स का गठन भी किया गया है। इस अवसर पर हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरमैन प्रीति भारद्वाज, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव डॉ. राजाशेखर वुंडरू, निदेशक गीता भारती, जिला उपायुक्त सुमेधा कटारिया संयुक्त निदेशक रजनी पसरीचा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें