फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर जोनल बेसबॉल पुरूष वर्ग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर जोनल बेसबॉल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
विज्ञापन

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा इंटर जोनल बेसबॉल पुरुष वर्ग चैंपियनशिप कराई। चैंपियनशिप में विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि विभिन्न टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा जिसमें आर्य कॉलेज की टीम ने एसडी कॉलेज पानीपत की टीम को 17-4 से व जीएमएन कॉलेज अंबाला की टीम को 6-0 से करारी शिकस्त देकर जीत हासिल की। वहीं एसए जैन कॉलेज अंबाला की टीम ने जीएमएन कॉलेज अंबाला की टीम को 4-0, एसडी कॉलेज पानीपत ने एसए जैन कॉलेज अंबाला की टीम को 7-0 से करारी शिकस्त देकर जीत हासिल की। इस अवसर पर प्राध्यापिका मामनी सैनी, कोच राजेंद्र देशवाल, राजेश टूर्ण, राजा तोमर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर होगा फिल्म फेस्टिवल का शानदार आयोजन
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में जनसंचार विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करवाया जाएगा। प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने बताया कि कॉलेज के जनसंचार विभाग द्वारा 16 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में पूरे देश के विभिन्न कॉलेज व विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेने कॉलेज पहुंच रही हैं। आयोजन में भाग लेने के लिए तमिलनाडु से पहुंची टीम के सदस्यों ने कॉलेज प्रांगण का भ्रमण किया व विद्यार्थियों के साथ रूबरू होकर अपने विचार सांझा किए। शनिवार 16 फरवरी को सभी टीमें फिल्म फेस्टिवल में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें