फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय सरल सेवा केन्द्र लागू, टोकन के आधार पर लगेगा नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्योदय सरल सेवा केन्द्र लागू, टोकन के आधार पर लगेेगा नंबर-
विज्ञापन


पानीपत। परिवहन, आवास एवं कारागार मंत्री कृष्णलाल पंवार ने लघु सचिवालय के भू-तल पर बनाए सरल केंद्र का लोकार्पण करते हुए कहा कि एक ही दिन में प्रदेश सरकार द्वारा 115 अंत्योदय एवं सरल केंद्र, 4 हजार अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से 485 सेवाओं एवं योजनाओं की शुरूआत करना ऐतिहासिक है। आमजन के लिए सुशासन दिवस के अवसर पर इन योजनाओं की शुरूआत अंत्योदय की भावना को दर्शाती है। हरियाणा प्रदेश भारत वर्ष का पहला ऐसा प्रदेश है जिसने इस योजना की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और इस परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने जी तोड़ मेहनत कर इसको सिरे चढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की तकलीफों को समझते हुए हरियाणा सरकार ने अनूठी पहल की है। इसकी मदद से नागरिक घर बैठे ऑनलाईन किसी भी सेवा के लिए आवेदन कर सकते हैं और निर्धारित सरकारी फीस देकर अपना काम करवा सकते हैं। मंत्री कृष्णलाल पंवार ने सरल केन्द्र का अवलोकन भी किया और कहा कि प्रत्येक काऊंटर पर उनके नम्बर और विभाग का नाम भी अंकित होना चाहिए। विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह बड़ी परियोजना है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े लोगों को इससे लाभ मिलेगा और जिला मुख्यालय के चक्कर नही काटने पड़ेंगे। उन्होंने सरल केन्द्र में अनेक सुझाव भी दिए। विधायक रोहिता रेवड़ी ने बताया कि आज ऑनलाइन का जमाना है। प्रत्येक व्यक्ति के पास स्मार्ट फोन है। हर व्यक्ति सूचनाएं पाने में सक्षम होना चाहता है। इन परियोजनाओं के दूरगामी परिणाम साबित होंगे।
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि पानीपत जिला सेवाएं प्रदान करने के मामले में पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। सरल केन्द्र में आम नागरिक को अपनी सेवाओं के लिए केवल 20 मिनट तक का ही समय लगता है। आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अंग्रेजी और हिन्दी में सूचनात्मक फलैक्स भी लगवाए गए हैं। जिला स्तर के साथ-साथ समालखा उपमण्डल में अंत्योदय सरल केन्द्र की शुरूआत की गई है। इसके साथ-साथ बापौली, मडलौडा, इसराना में भी तहसील स्तरीय सरल केन्द्रों की शुरूआत की गई है। उपायुक्त ने इन सरल केन्द्रों की शुरूआत के लिए एसडीएम विवेक चौधरी, डीआईओ मुकेश चावला और सीएमजीजीए दीपशिखा छेत्री की खुले मन से प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने पिछले कई महिनों से समन्वय स्थापित कर इस पर कार्य किया है। जिस से यह परियोजना सिरे चढ़ पाई। कार्यक्रम में अच्छी सेवाएं देने के लिए वीएलई विनोद कुमार व विक्रम सिंह को भी परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे भी जाने..
- टोकन सिस्टम लागू होगा।- सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
- 37 विभागों की 485 सेवाएं ऑनलाईन प्रदान की जा रही हैं। इसके लिए 24 कांउटर स्थापित किए गए हैं जिनमें से 18 कांउटर वर्तमान में चालू हैं।
- जिला प्रशासन के पास अब तक विभिन्न विभागों से सम्बंधित 4 लाख 30 हजार 823 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से केवल 700 आवेदन ही राईट टू सर्विस एक्ट के तहत लम्बित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें