फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र में घुसकर स्प्रे कर परिजनों को किया बेहोश, नाबालिगा को दूसरे कमरे में ले जाकर तीन बदमाशों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बना क

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर स्प्रे कर परिजनों को किया बेहोश, नाबालिग को दूसरे कमरे में ले जाकर तीन बदमाशों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बना की सोशल मीडिया पर की वायरल
विज्ञापन

पानीपत। थाना सनौली क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही तीन बदमाशों ने घर में देर रात घुसकर नाबालिग के परिजनों को स्प्रे कर बेहोश किया। इसके बाद आरोपी नाबालिग को उठाकर घर के दूसरे कमरे में ले गए। जहां उसे बंधक बना कर तीनों बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपियों ने वारदात की अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके दो दिनों बाद आरोपियों ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इतना ही आरोपियों ने इस वीडियो को पीड़िता के भाई के फोन पर भी भेजा। मामले में उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के बाद आरोपियों के परिजन पीड़िता परिवार पर समझौते का दबाव बनाने लगे। मामले में समझौता होता न देख, आरोपियों ने पीड़िता के घर में घुसकर हथियारों से जानलेवा हमला किया। इतना ही आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता के हाथ की नस काटने का प्रयास भी किया। घायलों ने सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवा कर सोमवार को एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई।
नाबालिगा को बंधक बना किया गैंगरेप:
30 अगस्त की रात साढ़े 12 बजे गांव के ही तीन आरोपी पोला, मशरूला व आवेश घर की दीवार कूदकर नाबालिग के घर में घुसे। घर में घुसने के बाद आरोपियों ने घर पर सो रही मां व उसकी दो बेटियों के नाक के पास स्प्रे किया। जिससे ये तीनों बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी नाबालिग का मुंह बंद कर उसे घर केे दूसरे कमरे में ले गए। जहां उसके साथ मारपीट की व उसे बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने नाबालिग के साथ मारपीट की व उसके साथ करीब 2 घंटे तक गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वारदात की अश्लील वीडियो भी बनाई व घर से जाते हुए वारदात के बारे में किसी को भी बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसी रात नाबालिगा ने अपने परिजनों को जगाने का प्रयास भी किया, लेकिन वें बेहोश होने के कारण उठ न सके। अगली सुबह नाबालिगा ने वारदात के बारे में परिजनों व बाहर काम कर रहे पिता को टेलीफोन पर बताया। जिसके बाद उसके पिता घर आए व पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने पर आरोपियों ने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही आरोपियों ने ये वीडियो पीड़िता के भाई को वाट्सएप भी भेज दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय, राज्य महिला आयोग ने भी नहीं की सुनवाई:
पुलिस को शिकायत देने के बाद महिला थाना पुलिस ने इसमें किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते आरोपियों के परिजनों के हौंसले बुलंद हो गए। इस दौरान उन्होंने कई बार पीड़िता के परिजनों पर समझौते का दबाब बनाया व उनके साथ झगड़ा किया। पिता ने इसकी शिकायत तत्कालीन एसपी मनबीर सिंह को दी। लेकिन एसपी के दरबार में 6 बार न्याय की गुहार लगाने के बाद भी डेढ़ माह तक भी कार्रवाई न होते देख पिता ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग को चिट्ठी लिख मामले की शिकायत दी। लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई।
पिता के प्रयासों से एक आरोपी को यूपी से किया गिरफ्तार:
अपनी नाबालिग बेटी को न्याय दिलाने के लिए पिता दिन-रात आरोपियों का पता लगाने में जुटे रहे। पिता ने अपना वेश बदल कर आरोपियों के घर के बाहर दिन-रात पहरा दिया। जिस दौरान पिता ने एक आरोपी के मौजूदा ठिकाने का पता लगा कर सनौली थाना पुलिस को सूचना दी। पिता की सूचना पर पुलिस ने नवंबर में यूपी के कैराना में दबिश दी। जहां से पुलिस ने पोला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जो फिलहाल जेल में है।
सोमवार को किया पीड़िता व परिजनों पर जानलेवा हमला:
पीड़िता के परिजनों को अनेकों जगहों से जान से मारने की धमकी मिली। धमकी में समझौता करने का दबाब बनाया। लेकिन केस वापस न लेने व समझौता न करने पर आरोपियों के परिजनों ने सोमवार सुबह पीड़िता के घर में घुस कर हथियारों के साथ उनपर जानलेवा हमला किया। हमले के दौरान पीड़िता के मां-बाप को चोट आई, वहीं पीड़िता के हाथ की नस काटने का प्रयास किया गया। घायलों ने सामान्य अस्पताल पानीपत से मेडिकल करवा कर एक बार फिर एसपी को शिकायत दी।
पीड़िता परिवार सोमवार को शिकायत लेकर मेरे पास आया था। उनकी पूरी बात सुनी व संबंधित थाना पुलिस को जल्द से जल्द से आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

- सुमित कुमार, एसपी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें