फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली का न्यौता देने पहुंचे विधायक ढांडा बोले: मैं तो अधिकारियों को जूते दिखाकर काम कराता हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली का न्योता देने पहुंचे विधायक ढांडा बोले: मैं तो अधिकारियों को जूते दिखाकर काम कराता हूं
विज्ञापन

फोटो संख्या- 24 व 27
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। एक नवंबर को सीएम मनोहर लाल की रैली का न्योता देने पहुंचे ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने लोगों को अपने काम का तरीका बताते हुए कहा कि वो अधिकारियों को जूता दिखाकर काम कराते हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं इन बातों की आलोचना भी हो रही है। पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने रविवार को विकास नगर, ज्योति कॉलोनी, विर्क नगर व दत्ता कॉलोनी का दौरा कर लोगों को एक नवंबर को रैली में पहुंचने का न्योता दिया था। उन्होंने विर्क नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के 49 लाख के टेंडर लगाए गए हैं। हलका ग्रामीण में कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी। यहीं पर उन्होंने लोगों से अपने काम गिनवाते हुए और काम का तरीका बताते हुए अधिकारियों के बारे में बोलते हुए ये कह दिया कि वो अधिकारियों को जूता दिखाकर काम कराते हैं।
जो बोल दिया बोल दिया: ढांडा
जो बोल दिया बोल दिया। हम कोई चोरी या डाका नहीं डाल रहे हैं। लोगों के बीच बात रखनी पड़ती है।
महिपाल ढांडा, विधायक ग्रामीण पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें