गैंगरेप के आरोपी गांव से फरार, धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीम गठित
सनौली। घर से नाबालिग लड़की को उठा कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले आठों आरोपी घर से ही नहीं बल्कि गांव से फरार हो गए है। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने तीन टीम गठित कर रविवार को गांव में छापेमारी की। लेकिन आरोपियों का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को सनौली थाना पुलिस पीड़िता के कोर्ट में ले जाएगी। जहां पीड़िता के बयान होंगे। वहीं पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर ढीली कार्रवाई करने के आरोप लगाए है। परिजनों का कहना है कि पुलिस को शिकायत दिए दो दिन हो गए, लेकिन पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। साथ ही परिजनों का कहना है कि उनको जान का खतरा भी बना हुआ है। क्योंकि गांव में अनेकों लोग मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे है। साथ ही समझौता न करने पर किसी अनहोनी के घटित होने का इशारा करते है। उपरोक्त है कि सनौली थाना के अंतर्गत एक गांव के घर में वीरवार रात करीब 11 बजे अपने परिवार के पास सो रही थी। उसी दौरान वहां दो बदमाश घर की लगभग 6 फीट की दीवार फांद कर घर में घुसे। घर में घुसते ही आरोपियों ने मेन गेट का दरवाजा जोकि अंदर की ओर से बंद था, सबसे पहले उसे खोला। इसके बाद आरोपी घर के कमरे में घुसे। जहां पूरा परिवार सो रहा था। आरोपियों ने मोबाइल फोन की लाइट से नाबालिग को तलाशा। इस दौरान आरोपियों ने किसी भी तरह की आवाज नहीं होने दी। नाबालिग कमरे में पहले ही बिस्तर पर सो रही थी। आरोपियों ने सो रही 17 साल की नाबालिग लड़की का कपड़े से जबरदस्ती मुंह बंद कर दिया व उसे कमरे से बाहर गेट की ओर ले आए। जहां से आरोपी उसे मेन गेट से बाहर ले गए। घर से बाहर करीब 100 मीटर की दूरी पर दोनों आरोपियों को 6 अन्य बदमाश खड़े मिले। सभी आरोपी नाबालिग को घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खेत में पैदल-पैदल ले गए। जहां आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।