फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाई ओवर के नीचे पार्किंग को लेकर व्यापारियों ने अपना प्रयास नाम की संस्था का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या- 01
विज्ञापन


फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग चलाने के लिए व्यापारियों ने ‘अपना प्रयास’ नामक संस्था गठित की
पार्किंग की सुविधा निशुल्क देने पर विचार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग को लेकर व्यापारियों ने ‘अपना प्रयास’ नामक संस्था का गठन किया है। इसके बैनर तले पार्किंग की देखभाल की जाएगी। सोमवार को उपायुक्त से मिलने के बाद पार्किंग जल्द चालू कराने की योजना है। संस्था के पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी की एक बैठक की है। इसमें पार्किंग नि:शुल्क चलाने पर चर्चा हुई है। संस्था की ओर से प्रशासन के साथ बैठक कर अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी।
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने इस पार्किंग को लोगों को जोड़ने के लिए व्यापार मंडल के लोगों को चलाने के लिए कहा था। इसके बाद व्यापारियों ने अपना प्रयास नामक संस्था का रजिस्ट्रेशन कराया है। पार्किंग को निशुल्क करने पर विचार चल रहा है। पार्किंग की देखभाल व उसके रखरखाव के लिए लोगों को रखा जाएगा। किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आम जनता खुद उसके रखरखाव व अन्य सुविधाओं की भागीदार बन सकती है। शहर के प्रमुख लोग जो कि इस पार्किंग से प्रभावित है, वह संस्था का सहयोग कर सकते हैं। संस्था की ओर से पारदर्शिता का पूरा खयाल किया गया है। मालूम हो कि एसडीएम, स्थानीय थाना प्रभारी, संयुक्त आयुक्त नगर निगम की एक कमेटी है, जो संस्था के साथ मिल कर उनके साथ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से पहले ठेके का आवंटन किया गया था। शुरुआत में अनियमितता मिलने के बाद उसे निरस्त कर व्यापारियों को रखरखाव के लिए दिया गया है। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई है। इसमें पदेन उसके सदस्य होंगे।

इसे भी जानें...
-आम लोगों की भागीदारी से चलेगी पार्किंग
-साथियों ने अपना प्रयास की एक पहचान बनाने का लिया संकल्प
-3.20 किमी के 14 ब्लाक में सात हजार वाहनों के खड़े करने की है सुविधा
-जल्द तक शुरू होगी पार्किंग
----
पार्किंग की देखरेख के लिए संस्था का गठन हो चुका है। सोमवार को बैठक कर उसके अन्य पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
-सुमेधा कटारिया, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें