फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे से लापता मासूम की नहर में मिली लाश, पुलिस ने मकान मालिक सहित चार को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। दो दिन से लापता मासूम का शव बंधा हुआ सोनीपत के पास नहर से बरामद हुआ। घटना की जानकारी के बाद माडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मूल रूप से बिहार का रहने वाला विकास पासवान बीते दस साल से परिवार के साथ पानीपत में रहता है। उसका छोटा बेटा विवेक दो दिन से संदिग्ध हालत में लापता था। परिवार वालों ने इसकी सूचना माडल टाउन थाना पुलिस को दी थी। सोनीपत पुलिस ने शव मिलने के बाद सूचना पानीपत पुलिस को दी। माडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने विकास पासवान के बयान पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण व हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस को पीड़ितों ने संदेह जताया कि वारदात के पीछे भवन मालिक का हाथ है। बताया जा रहा है कि विकास का छोटा भाई शंकर साथ रहता है। उसका भवन मालिक राम निवास व उसके बेटे के साथ कुछ माह पहले विवाद हो गया था। जिस दौरान भवन मालिक ने उसे सबक सिखाने की धमकी दी थी। मामले की छानबीन के चलते पुलिस ने उसके घर से वह डोरी बरामद की है। जिस तरह की डोरी से उसके हाथ पैर बांधे गए थे। पुलिस ने मकान मालिक सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनके मोबाइल डिटेल व मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है। बता दें एक दिन पहले मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण (365) का मामला दर्ज हुआ था। उसी मामले में पुलिस ने हत्या व सबूत नष्ट करने की धारा जोड़ दिया है।

इसे भी जाने
: दो साल से उसी मकान में है किरायेदार।
: भाई को लेकर भवन मालिक से हुआ था विवाद
: चार साल का विवेक नर्सरी में पढ़ता था।
: विवेक एक भाई व बहन में था सबसे छोटा।

बयान ..
पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। छानबीन के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
राहुल शर्मा पुलिस अधीक्षक पानीपत।

सोनीपत की खबर भी जोड़ लें।
फोटो संख्या-34 से 37
48 घंटे से लापता मासूम की नहर में मिली लाश, पुलिस ने मकान मालिक सहित चार को हिरासत में लिया
- जिस डोर से बंधे थे हाथ पैर उसी डोर का हिस्सा घर से बरामद
- दस साल से इसी घर में किरायेदार है पिता, भाई के साथ रंजिश का बदल लेने के लिए वारदात को दिया अंजाम
- पुलिस जांच में जुटी पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें