फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-किला थाना पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किला थाना के अंतर्गत नागपाल कॉलोनी में एक दुकान से लाखों के कपड़े चोरी कर लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रेम चंद फुटेला निवासी नागपाल कॉलोनी ने थाना किला को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी मकान में ही दुकान है। बीती रात को दुकान बंद कर घर पर सो गया था। उसको रात को चोर छत के रास्ते से दुकान में आए और घर से चाबी लेकर मैन दरवाजे से दुकान में घुस गए। चोर दुकान से 50 पेंट, 45 शर्ट, 30 टी-शर्ट और 20 जैकेट चोरी कर ले गए। उसने बताया कि चोरी सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये है। किला थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें