पानीपत। एलिवेटिड हाईवे के नीचे एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है। बस स्टैंड के सामने एलिवेटिड हाईवे के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना मिलते ही बस अड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और शवगृह में रखवा दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर शवगृह में रखवा दिया है। बस अड्डा चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को एलिवेटिड हाईवे के नीचे एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।