फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-तीसरी, पांचवीं व आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ली जाएगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शिक्षा विभाग के राज परियोजना निदेशक एसएस फूलिया ने लघु सचिवालय के वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की वीसी पर बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-एनएएस- 2017 को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर योजना के नोडल अधिकारी एसडीएम विवेक चौधरी व समालखा के एसडीएम गौरव कुमार मौजूद रहे। परियोजना निदेशक एसएस फूलिया ने कहा कि 13 नवंबर से पूरे देश में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-एनएएस- 2017 के सर्वेक्षण का कार्य आरंभ किया जाएगा। इसके लिए जिले के लिए एसडीएम पानीपत व एसडीएम समालखा को नोडल अधिकारी व सभी तहसीलदार और बीडीपीओ इस सर्वेक्षण के आबजर्वर होंगे। उन्होंने कहा कि पानीपत जिला के सरकारी व सहायता प्राप्त 61 स्कूलों में कक्षा तीसरी और 61 स्कूलों में ही कक्षा पांचवीं और 51 स्कूलों में कक्षा आठवीं के छात्रों की विशेष परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों के शिक्षा के स्तर की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में भाषा, गणित, पर्यावरण, विज्ञान व सामाजिक अध्ययन के चार चक्रों में सर्वेक्षण पूरा किया जाएगा। एसडीएम विवेक चौधरी ने कहा कि सभी अधिकारी 13 नवंबर से आरंभ राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-एनएएस- 2017 को गंभीरता से लें, ताकि विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें