असंध रोड के दोनों ओर नहीं लगेंगी टाइलें
थर्मल। गांव सौदापुर में असंध रोड के दोनों ओर के दुकानदार काफी समय से खुश थे कि अब उन्हें वाहनों के कारण उड़ने वाली धुल से छुटकारा मिलेगा। लेकिन अब उन्हें पीडब्ल्यूडी विभाग के नए फैसले से झटका लगा है। ग्राम पंचायत सरपंच राजेश सैनी ने बताया कि उस समय ग्राम पंचायत को बताया गया था कि नाला निर्माण के बाद गांव के आस-पास असंध रोड को दोनों ओर से समतल कर इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई जाएगी। पांच माह बीत गए अब तक केवल नाले का ही निर्माण हुआ है। सड़क की एक साइड में दुकानों के आगे अब तक बारिश का पानी ठहरा हुआ है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच ने बताया कि इस मामले को लेकर परिवहन आवास एवं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार से शिकायत की जाएगी। इस बारे में विभाग के एसडीओ रामधारी ने बताया कि टाइलें लगाने का कोई प्रोग्राम नहीं है। केवल सड़क को दोनों ओर समतल किया जाएगा। इससे पानी की निकासी हो सकेगी।