बारिश से तीन मकानों की गिरी छत
थर्मल। क्षेत्र में हुई लगातार बारिश के कारण गांव सिठाना में गरीब परिवारों के तीन मकानों की छत गिर गई। जिस कारण सभी लोग बेघर हो गए और लोगों को गांव में ही अन्य लोगों के घरों में शरण लेनी पड़ी। सभी मकानों की छत दिन के समय गिरी। जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार सोनू राणा, जयभगवान व मदन लाल परिवार सहित दिहाड़ी करने जाते हैं। वे सब शनिवार सुबह काम पर चल गए और तेज धूप निकलते ही मकानों की छत गिर गई। बच्चे बाहर खेल रहे थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्राम पंचायत सरपंच सतपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पंचायत ने प्रस्ताव पास कर ब्लाक अधिकारी को दिया जाएगा और इन लोगों को अपनी छत दिलाने का प्रयास करेंगे।