फुटबाल खिलाड़ी शिवम का किया स्वागत
पानीपत। फुटबाल खिलाड़ी शिवम पांचाल का श्रीलंका में फुटबाल खेलकर लौटने पर खेल प्रेमियों और परिजनों ने जोरदार स्वागत किया। उन्हें सेमीफाइनल मैच के लिए फिर श्रीलंका जाना है। फुटबाल प्रतियोगिता श्रीलंका के कोलंबो में 26 जून से 5 जुलाई होनी थी। बारिश के चलते उसे बीच में रोक दिया गया। अभी तक इसकी नई तिथि घोषित नहीं की गई है। तिथि घोषित होने पर अंडर-19 भारतीय फुटबाल टीम फिर से श्रीलंका जाएगी। इस टीम में हरियाणा से एकमात्र खिलाड़ी पानीपत निवासी शिवम पांचाल हैं। टेलीस्कोप टीम ने फिलहाल तक वहां हुए तीन मैचों में खेलते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। उनके यह तीन मैच नाइजीरिया, हांगकांग और इंडोनेशिया के साथ हुए। इस अवसर बाल विद्या मंदिर के चेयरमैन मांगेराम, डीपीएस एकता विहार कॉलोनी के चेयरमैन मेहर सिंह सैनी, पंडित धर्मबीर शर्मा, रामकुमार पांचाल, अशोक पांचाल, बिजेंद्र पांचाल, अरविंद सिंह, बबलू पांचाल, जितेंद्र कंडेला, नितिन, राजकुमार प्रणामी, सुभाष पांचाल, मोहन पांचाल और रघुबीर धीमान मौजूद रहे।