पानीपत। जन आवाज सोसाइटी के सदस्यों ने हुडा सेक्टर स्थित माल के बेसमेंट में बने बैंक्वेट हाल को खतरनाक बताते हुए उसको तोड़ने की मांग की है। उन्होंने हुडा अधिकारियों पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। जन आवाज सोसाइटी के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पार्षद जोगिंद्र स्वामी ने बताया कि एक माल के बेसमेंट में बैैंक्वेट हाल चल रहा है। हुडा से मिली जानकारी के अनुसार माल की कंपलीशन तक जारी नहीं मिली है। जिसके चलते यह बेसमेंट पूरी तरह से अवैध है और इस में बने बैंक्वेट हाल से लोगों की सुरक्षा के साथ भी खुली खिलवाड़ है। उन्होंने बताया कि बैंक्वेट हाल में लगभग 1500 लोगों का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। प्रबंधन ने अधिकारियों से मिलकर इसकी परमिशन करा ली। जबकि बेसमेंट की जगह पार्किंग के लिए छोड़ी गई थी, लेकिन अब उस पार्किंग का इस्तेमाल किया जाने लगा है। वार्ड-20 पार्षद पति एवं कांग्रेसी नेता बलजीत सिंह ने कहा कि माल की बेसमेंट में बनाए गए बैंक्वेट हाल को तुरंत सील किया जाएं। इस अवसर पर प्रदीप भराड़ा, कर्मबीर चालिया, डीपी ग्रोवर, धर्मवीर सैनी, विक्की बतरा, सोनू सहगल, विनोद चावला, नरेंद्र बैरागी, राजेश सैनी व अभिषेक मौजूद रहे।