फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम पानीपत से तीन मोबाइल टायलेट व दो फॉगिंग मशीन मंगवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द मिलेंगी दो फॉगिंग मशीन
विज्ञापन

समालखा। शहर को जल्द ही पानीपत नगर निगम से तीन मोबाइल टॉयलेट और दो फॉगिंग मशीन मिलेंगी। डीसी पानीपत ने इसके संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही पुराने दो पुराने मोबाइल टॉयलेट की मरम्मत भी करवाई जाएगी। नगरपालिका सचिव राकेश कादियान ने बताया कि शहर को 15 जुलाई तक शौचमुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि नपा सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी और राजकीय सीसे स्कूल भापरा के प्रिंसिपल की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त फ्लाईओवर के नीचे फल व सब्जी की रेहड़ी विक्रेताओं को भी सुव्यवस्थित किया जाएगा। एक लाइन में सब्जी और दूसरी में फल विक्रेताओं की रेहड़ी करवाई जाएंगी तथा बीच में लोगों के लिए आने जाने का रास्ता होगा। उन्होंने लोगों से भी इसमें सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें