फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्ख यूथ फेडरेशन पानीपत ने लगाई मीठे पानी की छब्बील

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु अर्जुन देव की याद में लगाई पानी की छबील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सिख यूथ फेडरेशन पानीपत के प्रधान व मेंबरों ने धन-धन शीरी मीरी के मालिक गुरु अर्जुन देव की शहादत को समर्पित ठंडे मीठे पानी की छबील पानीपत बस स्टैंड के सामने लगाई। जहां पर हजारों की संख्या में राहगीरों को ठंडा मीठा पानी पिलाकर सेवा की गई। प्रधान सर्बजीत सिंह ने बताया कि गुरुओं के संदेश के अनुसार भूखे को खाना, प्यासे का पानी पिलाना सबसे बड़ी सेवा है। वहीं पूर्व शहर विधायक बलबीर पाल शाह समूह मैंबरो को अपना आशीर्वाद देने व सेवा में हाथ बटाने पहुंचे। समूह मेंबरों ने उनका तहदिल से धन्यवाद और स्वागत किया और कहा कि नि:स्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। हमें हमेशा अपने गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर सुखविंद्र सिंह नामधारी, परविंद्र सिंह, दलेर सिंह, कवलजीत सिंह, राजा, सुक्खी व मुखत्यार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें