इनेलो शुरू करेगी जन चेतना यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। इनेलो किसानों के हक के लिए जन चेतना यात्रा शुरू करेगी। इसको लेकर रविवार को गांव भालसी स्थित गंगा हैचरी पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इनेलो नेता नवीन नैन भालसी ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। भाजपा लोकसभा व विद्यानसभा चुनाव में स्वामीनाथन रिपोर्ट को मुख्य मुद्दा बनाकर चुनाव जीतकर सता में आई थी। अब उस रिपोर्ट को लागू नहीं किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के मंदसौर में गोली लगने से पांच किसानों की मौत भाजपा की ही देन है। इनेलो ने कड़े शब्दों में सरकार को चेतावनी दी कि कर्ज से दबे किसानों का कर्ज माफ किया जाएं और उनकी अन्य मांगे भी सरकार जल्द से जल्द पूरी करें, नहीं तो यह किसान देश के प्रत्येक हिस्से में फैल जाएगा। इस मौके पर इनेलो जिला प्रचार सचिव प्रेम भालसी, एससी प्रदेश महासचिव डॉ. अजीत, यशपाल ढ़ांडा, संजीव नैन, देवेंद्र देशवाल व किसान यूनियन प्रधान विक्रमजीत सिंह मौजूद रहे।