फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

214 सिलेंडर चोरी

Wed, 09 Oct 2013 11:02 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा में चोरों ने गैस गोदाम की दीवार तोड़कर 214 भरे गैस सिलेंडरों पर हाथ साफ कर दिया। चोराें के इस वारदात से एजेंसी मालिक से लेकर पुलिस तक सकते में है।
विज्ञापन


पुलिस ने एजेंसी मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस वारदात के समय ड्यूटी कर रहे चौकीदार से भी पूछताछ कर रही है।

तिरुपति गैस एजेंसी के मालिक अशोक जुनेजा ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह गोदाम पर पहुंचे कर्मचारियाें ने सूचना दी कि गोदाम की पीछे की दीवार टूटी है। यह सुनकर वह तुरंत अपने भाई प्रवीण जुनेजा के साथ गोदाम पर पहुंचे।

जायजा लेने के बाद पता चला कि गोदाम से 214 भरे हुए सिलेंडर गायब हैं। चोरी गए सिलेंडराें की कीमत करीब छह लाख है। अशोक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज खिल्ला राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि चोरों ने खेतों के साथ लगते गोदाम के पीछे की दीवार को तोड़कर उसमें से 214 सिलेंडर निकाले और उन सिलेंडरों को करीब 100 मीटर की दूरी पर खड़े वाहन में लादा। उन सिलेंडरों को लादने में करीब चार से पांच घंटे जरूर लगे होंगे। इस घटना को देखकर ऐसा मालूम पड़ता है कि चोरों ने रात भर तसल्ली से अपना काम किया।
विज्ञापन


एजेंसी मालिक ने बताया कि कि रात को चौकीदार अपनी ड्यूटी पर मौजूद था। लेकिन उसको चोरों की भनक नहीं लगी। पुलिस इस मामले में चौकीदार से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें