फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अमेरिका में काम दिलाने के नाम पर 20.50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। करनाल के कुटेल गांव निवासी सतबीर को अमेरिका भेजकर काम दिलाने का झांसा देकर कबूतरबाजों ने फर्जी टिकट थमा दिया और 20.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी मिली। इसराना थाना की पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुटेल गांव के जयभगवान ने बताया कि उनका छोटा भाई सतबीर अमेरिका जाकर काम करना चाहता था। उसी के गांव कुटेल वासी रवि ने उन्हें बताया कि उसका रिश्तेदार रोहताश वासी भादड़ विदेश भेजने का काम करता है। रवि ने उसे रोहताश से मिलवाया।
रोहताश ने उसे उसके भाई सतबीर को अमेरिका भेज काम दिलाने का भरोसा दिलाया। रोहताश ने उसे इस काम के लिए तीन अन्य लोगों से मिलवाया। अमेरिका भेजने के लिए 45 लाख रुपये में बात तय हुई।
विज्ञापन

आठ फरवरी 2023 को उसके भाई सतबीर को शारजहां भेज दिया। बाद में शारजहां से अलमाती फिर तुर्की भेज दिया बाद में उन्हें टरकाते रहे। इस दौरान कबूतरबाज उनसे 30 लाख 50 हजार रुपये ले चुके थे। किसी तरह उसका भाई सतबीर स्वदेश लौटा।
जब उन्होंने दिए गए पैसे वापस मांगे तो उन्हें परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस ने पीड़ित जयभगवान वासी कुटेल की शिकायत पर रोहताश वासी भादड, विनय पांडे व जसप्रीत कौर वासी दिल्ली के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें