फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ो दिन और बढ़ी एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, 134 में से 61 काम पर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन और बढ़ी एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल
विज्ञापन

पानीपत। एनएचएम कर्मचारियों ने दो दिन और अपनी हड़ताल बढ़ा दी है। सोमवार को भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। एनएचएम कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी व रोष प्रदर्शन किया। सरकार की चेतावनी के बाद भी कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म नहीं की। हालांकि कुछ एनएचएम कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मना लिया है। 134 में से 61 कर्मचारी सोमवार को काम पर लौट आए। अब 73 कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। अगर जल्द कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो इनको जल्द निलंबित किया जा सकता है। पानीपत को छोड़कर प्रदेश में सभी जगहों पर एनएचएम कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नवीन सुनेजा ने कहा कि कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की गई है। कुछ कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। उनको उम्मीद है कि जल्द सभी कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें