फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएएसडी स्कूल ने स्टार ऑफ द शो की ट्राफी पर किया कब्जा, आर्य कालेज की तान्या ने ओवरऑल प्राप्त किया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार ऑफ द शो की ट्राफी पर किया कब्जा
विज्ञापन

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में वनस्पति शास्त्र विभाग की ओर से आयोजित पांचवीं दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शानदार समापन हुआ। समापन के अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के पूर्व महासचिव सुरेंद्र सिंगला व प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सुरेंद्र सिंगला व ओपी सिंगला ने शिरकत की। गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर रशमी सिंगला, दीपक सिंगला, अमर सिंगला, निखिल सिंगला, मानसी सिंगला, वसुधा सिंगला, सुनील गुप्ता, अनुभव गुप्ता, डॉ एसएन गुप्ता, गीता गुप्ता, एमएन कॉलेज शाहबाद से अशोक चौधरी ने शिरकत की। प्रदर्शनी के दूसरे दिन प्रदेशभर से आए विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पुष्प प्रदर्शनी को देखा व सराहा। प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। वनस्पति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. बलकार सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्यों की सराहना की। पूर्व महासचिव सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि पेड़-पौधों की रक्षा व पालन-पोषण हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है।
प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी के दूसरे दिन 6 हजार से ज्यादा दर्शकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के विजेताओं में एमएएसडी पब्लिक स्कूल ने 7 पुष्पों में प्रथम व 6 पुष्पों में दूसरा स्थान पाकर स्टार ऑफ द शो ट्रॉफी पर कब्जा किया। बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा तान्या ने 7 कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करके ओवर ऑल दूसरा स्थान, सारिका ने 5 कैटेगरी में प्रथम स्थान जीतकर तीसरा स्थान व परमजीत ने 3 पुष्पों में प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोनसाई और कैक्टस के लिए एनएफएल से गुरजीत कौर व रवींद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पाम और इंडोर प्लांट्स के लिए अभिमन्यु, गजनीया के लिए भावना, क्यूशिया के लिए नवनीत, निमिसेया के लिए अंशु, मिमुलस के लिए गरिमा, आइस प्लांट के लिए आसना, फ्लावर बास्केट के लिए आस्था और ढहेलिया के लिए परमिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 500 से ज्यादा आगुंतकों को पहेली बुझो पौधा जीता प्रतियोगिता के दौरान पौधे वितरण किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें