ज्येष्ठ दशहरे पर यमुना में स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु
फोटो संख्या 43
सनौली। सूखी यमुना नदी में ट्यूबवेल लगाकर गड्ढे में भरे गए पानी में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। वहीं कुछ लोगों ने स्नान करने वाले श्रद्धालुओं से 10 रुपये वसूले। इस पर लोगों ने कहा कि उन्होंने ट्यूबवेल लगाने के लिए भारी राशि खर्च की है। इसलिए वे स्नान करने आए श्रद्धालुओं से रुपये ले रहे हैं। नदी के अंदर लगाए गए ट्यूबवेल से निकलने वाले पानी में स्नान करने के लिए भीड़ उमड़ी रही। सरकार व प्रशासन द्वारा यमुना में पानी सूख जाने पर ज्येष्ठ दशहरा पर्व पर पड़ने वाले मेले व स्नान की ओर कोई ध्यान ना होने पर पहले नदी के अंदर दो ट्यूबवेल तरबूज की फसल वालों द्वारा लगाए हुए थे। एक बोरिंग कर ट्यूबवेल यमुना पुल के पास लगाया गया है, जिसमें इनमें स्नान करने वालों से 10 रुपये वसूले जा रहे हैं। हर वर्ष लगने वाले ज्येष्ठ दशहरे पर जहां करीबन 30 हजार श्रद्धालु नदी में स्नान कर पूजा अर्चना करने आते थे, इस बार नदी में पानी का बहाव ना होने से 15 हजार श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे।