सीआईए तीन की टीम पर युवक को थर्ड डिग्री देकर टार्चर का आरोप
पानीपत (ब्यूरो)। पानीपत पुलिस की मुसीबत कम होती नजर नहीं आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार पर दलित युवकों के हमले का मामला अभी थमा नहीं था कि सीआईए तीन पर एक युवक को जबरन उठाकर टार्चर करने और उसके परिजन से 50 हजार रुपये लेने का आरोप है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने कहना कि मामला उनके संज्ञान में नहीं जांच की जाएगी। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
मेहराना गांव का रहने वाला सचिन है। दो दिन पहले मलिक पेट्रोल पंप के सामने से सीआईए तीन की टीम ने उसे उठा लिया। परिजनों का आरोप है कि उससे झूठे मामले की पूछताछ की गई। जब उसने कुछ नहीं बताया तो पुलिस की ओर से उसे छोड़ने के नाम पर 50 हजार रुपये लिये। आरोप है कि पैसा लेने के बाद भी उसकी पिटाई की गई। परिवार वालों ने उसे शनिवार की शाम को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से एमएलआर काट दिया गया है।