फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-अभिनेता सुरेंद्र पाल का करनाल जाते समय टोल प्लाजा पर किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत को विकसित राष्ट्र बनाए युवा वर्ग : सुरेंद्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। महाभारत सीरियल में द्रोणाचार्य का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुरेंद्र पाल ने युवाओं को राष्ट्र की शक्ति बताया और इसको लेकर लक्ष्य साधकर मेहनत करने की सीख दी।
विज्ञापन

वे शनिवार को दिल्ली से करनाल में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनका शनिवार को पानीपत पहुंचने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम मोहित अग्रवाल ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। वहीं युवा वर्ग को देश, समाज, मानवता की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कड़वा सच है कि पाश्चात संस्कृति के भंवर जाल में फंस कर देश की संस्कृति की प्रेरणा समाज व देश के लिए त्याग के संकल्प को भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को चरित्रवान बनते हुए कठोर परिश्रम करने की आवश्यकता है। युवाओं को स्कूल के गेट पर लिखे शिक्षार्थ आइए और सेवार्थ जाइये के भावों को समझकर अपने जीवन में ढालना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ बाबाओं ने लोगों की आंखों पर पर्दा डालकर लूट मचा रखी है। इन बाबाओं को अब संभलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


फोटो-22 व 23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें