फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-12 की सड़कों का शिलान्यास स्थानीय कन्याओं से नारियल तोडकां करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने सेक्टर-12 की कृष्णा-कृष्णा एकता एनक्लेव की सभी सड़कों का रविवार कन्याओं से नारियल तुड़वाकर शिलान्यास करवाया। कृष्णा-कृष्णा एकता एनक्लेव वासियों को नई सड़कों की सौगात मिली। विधायक रोहिता रेवड़ी ने कहा कि कृष्णा एनक्लेव की सड़कों के बनने में कुछ विलंब तो हुआ है पर अब अच्छी सड़के बनने से स्थानीय निवासियों को इसका लाभ मिलेगा। अब सेक्टर-12 की सभी सड़कों को बनवाया जा रहा है और लोगों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी ने कहा कि शहर का चहुंमुखी विकास करवाना व शहर वासियों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है और इसमें वे कोई भी कमी नहीं रहने देंगे। इस अवसर पर अमित नारंग, करनाल लोकसभा प्रभारी गजेंद्र सलूजा, ईश्वर सिंह, जगदीश लाल गुप्ता, शहरी प्रधान महेश नांरग, भाजपा नेता राकेश चुघ, अतुल गुप्ता, भूषण गुप्ता, नरेंद्र सेठी, दीपक गुप्ता, विपिन चावला, एसके गांधी, विशाल गोस्वामी व सर्बजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें