रैली के लिए रवाना हुई गाडिय़ां
थर्मल। राष्ट्रीय कश्यप निषाद आदिवासी मेहरा महासभा पानीपत की तरफ से 20 गाड़ियों का काफिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुआ। जिला प्रधान राजपाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में कश्यप समाज के राष्ट्रीय नेता नरेंद्र कश्यप संबोधित करेंगे। यह रैली नहीं कश्यप समाज का महाकुंभ है। इस अवसर पर डॉ. रफल कश्यप, प्रीतम कश्यप, कृष्ण कश्यप, वेदपाल कश्यप व हांस्य कलाकार दयाल कश्यप मौजूद रहे।